West Bengal Politics: लखीसराय दौरे पर ललन सिंह का बड़ा बयान: “पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का राज, जनता चाहती है बदलाव”

Share

कांग्रेस नेतृत्व पर भी साधा निशाना, खड़गे के बयान को बताया ‘हताशा की उपज’; महिला आरक्षण और पप्पू यादव पर भी दिया जवाब

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट:
दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे भारत सरकार के पंचायती राज, मत्स्य एवं डेयरी मंत्री Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और वर्तमान सरकार से पूरी तरह निराश है। https://youtu.be/5R3Y86m8BXM?si=oqDqXxaHlcVEQxit

मंत्री ने सीधे तौर पर Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में न कानून का राज है और न ही सुशासन दिखाई देता है। उनके अनुसार, “वहां सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जितने मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए हैं, उतना पूरे देश में कहीं और देखने को नहीं मिलता।”

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजक स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनता परेशान है। “ऐसे माहौल में लोग बदलाव चाहते हैं और यही कारण है कि जनता ने मन बना लिया है कि अब सत्ता परिवर्तन होना चाहिए,” उन्होंने जोड़ा।

कांग्रेस पर हमला, खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया
मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह हताशा का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “चाहे खड़गे हों या Rahul Gandhi, कांग्रेस का पूरा नेतृत्व निराशा में है। ऐसे में वे लगातार आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान दे रहे हैं।”

प्रधानमंत्री Narendra Modi का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उन्हें चुना है, न कि किसी नेता की कृपा से वे इस पद पर पहुंचे हैं। “मोदी जी ने देश का मान-सम्मान दुनिया भर में बढ़ाया है और सुरक्षा के मोर्चे पर भी मजबूती से काम किया है,” उन्होंने कहा।

ललन सिंह ने खड़गे के बयान को लेकर यह भी कहा कि “इतने अनुभवी और वरिष्ठ नेता से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। यह उनके ऊपर उम्र का असर भी हो सकता है, जिससे इस तरह की अनर्गल बातें सामने आ रही हैं।”

पप्पू यादव पर टिप्पणी से बचते हुए तंज
महिला आरक्षण बिल के बाद महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर जब सवाल किया गया, तो मंत्री ने Pappu Yadav का नाम लेते हुए हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “पप्पू यादव जी स्वतंत्रता सेनानी हैं, उनकी बातों पर क्या प्रतिक्रिया देना। अगर उनमें इतनी समझदारी होती, तो वे स्वतंत्रता सेनानी थोड़े ही होते।”

राजनीतिक माहौल गर्म
लखीसराय में मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जहां एक ओर उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार पर सीधा हमला बोला, वहीं कांग्रेस नेतृत्व पर भी तीखी टिप्पणी कर आगामी चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930