Crime Control: गांधी मैदान के पास दबोचा गया ज्वेलरी शॉप और सदर अस्पताल से कॉपर पाइप चोरी का आरोपी, पुलिस ने कबाड़ी समेत दो को किया गिरफ्तार

Share

देशी कट्टा और कारतूस बरामद; पूछताछ में ज्वेलरी शॉप और सदर अस्पताल से कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, कबाड़ी की दुकान से सामान बरामद

क्राइम डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान |

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी दबोच लिया गया। इस कार्रवाई से हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना कांड संख्या 448/26 का आरोपी गांधी मैदान के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और तत्काल छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी राम गिरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि उसने रिलायंस ज्वेलरी से एसी का पाइप और सदर अस्पताल परिसर से कॉपर पाइप चोरी कर उसे कबाड़ी दुकान में बेच दिया था। यह घटनाएं क्रमशः 20-21 मार्च और 30 मार्च को हुई थीं।

- Sponsored -

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित कबाड़ी दुकान पर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने कॉपर का पाइप बरामद करते हुए दुकानदार अजय प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कबाड़ी द्वारा चोरी का सामान खरीदने में संलिप्तता पाई गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में नगर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031