Bravery: मोतिहारी एनकाउंटर में शहीद हुए सीवान के जवान राम कुमार यादव को नम आंखों से विदाई

Share

सिवान के पैतृक गांव पुरैना में अंतिम श्रद्धांजलि; डीआईजी, डीएम और एसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए विशेष कार्य बल (SOG-8) के बहादुर जवान राम कुमार यादव को मंगलवार को उनके पैतृक गांव पुरैना (थाना मुफ्फसिल, सिवान) में पूरे सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण प्रक्षेत्र, जिलाधिकारी सिवान और पुलिस अधीक्षक सिवान सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व बलिदान को नमन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान जवान राम कुमार यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए डटकर मुकाबला किया। मुठभेड़ के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वीरगति को प्राप्त हो गए।

शहीद के गांव में जैसे ही उनके शहादत की खबर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि राम कुमार यादव बचपन से ही बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ थे। उनके इस बलिदान पर जहां एक ओर गर्व है, वहीं दूसरी ओर परिवार के इस नुकसान से सभी आहत हैं।

अधिकारियों ने कहा कि शहीद का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

राम कुमार यादव का शौर्य, देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031