Siwan: महाराजगंज में वर्चस्व की लड़ाई में बंद दुकान को बनाया निशाना, अपराधियों ने की फायरिंग

Share

महाराजगंज के तेवथा गांव में दहशत फैलाने की कोशिश, दुकान के शटर और शीशे में लगी गोली, मौके से खोखा बरामद

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, महाराजगंज(सीवान)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेवथा गांव में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक बंद दुकान पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन गोली लगने से दुकान के शटर में छेद हो गया और अंदर लगा शीशा टूटकर बिखर गया।

जानकारी के अनुसार, तेवथा गांव स्थित ए.आर. साइबर कैफे की दुकान रविवार की रात बंद थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दुकान के शटर में गोली का निशान है। इसके बाद दुकानदार रमेश कुमार महतो को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रमेश महतो मौके पर पहुंचे और तुरंत महाराजगंज थाना को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी है।

दुकानदार रमेश महतो ने बताया कि रविवार की शाम उनकी दुकान के सामने दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया था। इसके बाद वह दुकान बंद कर घर चले गए। आशंका जताई जा रही है कि उसी झगड़े से नाराज होकर अपराधियों ने बदले की नीयत से दुकान पर गोली चलाई है।

इधर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दुकान में फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031