Bihar Politics: CM आवास पर शिष्टाचार मुलाकात: पटना में मुख्यमंत्री से मिले सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह

Share

शपथ के बाद पहली भेंट, विकास और जन-कल्याण को लेकर रखे सुझाव, सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, बुके भेंट कर किया अभिनंदन

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान/पटना।

प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ बिहार मनोज कुमार सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बुके भेंट कर अभिनंदन किया और राज्य में सहकारिता क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।

शपथ ग्रहण के बाद दी शुभकामनाएं
15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी से मिलने पहली बार मनोज कुमार सिंह पहुंचे थे। उन्होंने उनके कुशल नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मुलाकात के दौरान उन्होंने सहकारिता प्रकोष्ठ की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को सशक्त बनाकर किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके लिए सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहकारिता प्रकोष्ठ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और सहकारी संस्थाओं को आधुनिक संसाधनों से जोड़ा जाएगा।

कृषि, रोजगार और विकास पर भी हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान कृषि विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930