पटना : आल इंडिया ज्वेलर्स फेडरेशन की डीजीपी से मुलाकात

Share

चोरी का माल खरीदने वालों का आल इंडिया ज्वेलर्स फेडरेशन करेगा सामाजिक बहिष्कार, संगठन सख्त

केएमपी भारत। पटना।
आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (बिहार) की टीम ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्वेलर्स व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा।

पुलिस की जांच के बिना गिरफ्तारी पर जताई चिंता

प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुंबई हाईकोर्ट के उस आदेश की प्रति भी डीजीपी को सौंपी जिसमें कहा गया है कि माल की रिकवरी होने पर ज्वेलर्स को सीधे गिरफ्तार न किया जाए। टीम में सुशील कुमार सोनी, प्रेम नाथ गुप्ता, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मंसूर आलम और रौनक कुमार शामिल थे। डीजीपी ने आश्वस्त किया कि वे पूरे मामले की जांच करवाएंगे और जरूरी कदम उठाएंगे ताकि निर्दोष व्यापारियों को परेशान न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी के आरोप मात्र पर किसी ज्वेलर्स की गिरफ्तारी नहीं होगी, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

हर जिले में बनेगी थाना व्यापारी कमेटी

फेडरेशन के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने कहा कि हर जिले में ‘थाना व्यापारी कमेटी’ का गठन होगा, जिसमें पुलिस अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे ताकि पारदर्शिता और संवाद बना रहे।

गाइडलाइन बनेगी पुराना सोना-चांदी खरीदने पर

डीजीपी ने बताया कि जल्द ही एक स्पष्ट गाइडलाइन लागू की जाएगी जिसमें बताया जाएगा कि पुराना सोना या चांदी खरीदते वक्त किन नियमों का पालन करना होगा। इससे चोरी का माल गलती से भी न खरीदा जाए और व्यापारी सुरक्षित रहें।

चोरी का माल खरीदने वालों का होगा बहिष्कार

संगठन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि चोरी का माल जानबूझकर खरीदने वालों से दूरी बनाए रखें। संगठन ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा, क्योंकि कुछ गलत व्यापारियों की वजह से पूरा ज्वेलरी समुदाय बदनाम होता है। संगठन ने राज्यभर के सभी ज्वेलर्स से आग्रह किया है कि यदि किसी के साथ चोरी की घटना हुई हो या चोरी का माल जबरन बेचा गया हो तो संगठन को तत्काल सूचित करें।

संगठन ऐसे मामलों में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। फेडरेशन का उद्देश्य है व्यापारी हितों की रक्षा के साथ-साथ ईमानदार व्यापार की संस्कृति को बढ़ावा देना। चोरी का माल खरीदने वालों के लिए ज्वेलरी इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं होगी, यह संदेश संगठन ने साफ तौर पर दिया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728