बाढ़ से पहले सुरक्षा कवच तैयार: सिवान के 09 संवेदनशील स्थलों पर कटाव रोधी कार्य पूरा

Share

जल संसाधन विभाग ने 170 मीटर में कराया तटबंध सुरक्षात्मक निर्माण, गोगरा तटबंध पर भी तेज़ी से चल रहा काम

केएमपी। सीवान |
राज्य में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार पूरी सतर्कता के साथ अग्रिम तैयारियों में जुट गया है। विभाग ने सिवान जिले के विभिन्न तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के तहत 09 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षात्मक कार्य को सक्रिय रूप से पूरा कराया है। इससे जिले में बाढ़ के दौरान होने वाले संभावित जन-धन की क्षति को रोकने में सहायता मिलेगी।

170 मीटर में तटबंध सुरक्षात्मक कार्य हुआ पूरा

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सिवान के अधीन आने वाले इलाकों में 170 मीटर की लंबाई में तटबंध सुरक्षात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए हैं। इन कार्यों में तटबंधों की मजबूती, कटाव रोकने वाले अवरोधक और नदी के बहाव को नियंत्रित करने वाली संरचनाओं का निर्माण शामिल है।

गोगरा तटबंध पर विशेष ध्यान, तेजी से हो रहा कार्य

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सिवान के अंतर्गत 7 नंबर गोगरा तटबंध पर भी एंटी इरोजन कार्य (कटाव रोधी उपाय) तेजी से कराए गए हैं। यह क्षेत्र हर साल बाढ़ के दौरान अधिक प्रभावित होता रहा है, इसलिए विभाग द्वारा इसे प्राथमिकता में रखकर कार्य कराया गया है।

अन्य तटवर्ती इलाकों में भी जारी है बचाव कार्य

जल संसाधन विभाग ने बताया कि इन 09 स्थलों के अतिरिक्त भी जहां-जहां बाढ़ की आशंका अधिक है, वहां पर तटबंध सुरक्षा कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के सतत निरीक्षण और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

जल संसाधन विभाग की अपील: सावधानी रखें, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का करें पालन

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे बाढ़ के संभावित खतरों को लेकर सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। समय रहते किए गए यह प्रयास आने वाले दिनों में सिवान जिले को बड़ी आपदा से बचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31