Ram Janmotsav: सीवान के गांधी मैदान में 19 से 27 मार्च तक श्रीराम जन्म महोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

Share

श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय, 27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान।
नगर के राजेंद्र पथ स्थित भृगुनाथ भवन में श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास (ट्रस्ट) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें आगामी श्रीराम जन्म महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दत्त शुक्ल ने की। उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 से लगातार सीवान के गांधी मैदान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामनवमी तक श्रीराम जन्म महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए न्यास द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक का संचालन न्यास के सचिव मुकेश कुमार ने किया।

प्रातः पूजन से लेकर रात्रि प्रवचन तक होंगे धार्मिक आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक गांधी मैदान में प्रतिदिन प्रातःकालीन पूजन एवं श्रीरामचरितमानस का नवाहन पाठ होगा। इसके साथ ही दिन और रात्रि में देश के सुविख्यात विद्वान, संत, महात्मा एवं प्रवचनकर्ता श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और श्रीराम के आदर्शों का संदेश देंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

27 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

महोत्सव के समापन अवसर पर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां विधिवत विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में शिवनाथ सिंह, प्रमिल कुमार गोप उर्फ गोप बाबू, विवेक लाल, ध्रुव कुमार, कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार सरैया उर्फ बबलू सरैया, राजेंद्र कुमार ‘मुन्ना’, ई. सतीश कुमार सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, संजय जायसवाल, विजय कुमार गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश पाठक, आशीष अग्रवाल, संजय साह, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में न्यास के सचिव मुकेश कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031