Crime Control: सिवान में पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप, हत्या प्रयास मामले में आरोपी ने किया सरेंडर

Share

लगातार छापेमारी और दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण, लापरवाही पर थानाध्यक्ष निलंबित

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान।

जिले में सक्रिय पुलिसिंग और लगातार दबिश के कारण अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एक नामजद आरोपी ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की सख्ती और त्वरित कार्रवाई का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को असांव थाना क्षेत्र में रविकांत सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, उसी रात अपराधियों ने वादी के घर पर दोबारा गोलीबारी कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा वरीय अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया और नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई।

नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार छापेमारी और दबिश बनाकर रखी। इसी दबाव का परिणाम रहा कि मामले के नामजद आरोपी बिहारी पाण्डेय उर्फ विवेक पाण्डेय, निवासी पचबेनिया, ने 1 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।


जीबी नगर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा, पूछताछ में सामने आया आपराधिक इतिहास

इधर, सिवान पुलिस ने जीबी नगर थाना क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 31 मार्च की शाम पुलिस टीम गश्ती पर थी, तभी तरवारा गंडक नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक राम, निवासी माधोपुर, थाना जीबी नगर बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर चोरी, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031