Ambedkar Jayanti: जामो बाजार में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन, मिशन गीतों से गूंजा माहौल

Share

वक्ताओं ने कहा—बाबासाहेब के संविधान से ही मिला हक और सम्मान, बड़ी संख्या में जुटे लोग

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। जामो बाजार (सीवान):
जामो बाजार के इमीलिया मोड़ स्थित बारहोगा कोठी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम ध्यान मांझी ने की, जबकि संचालन एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग को जो अधिकार और अवसर मिला है, वह पूरी तरह बाबासाहेब के संघर्ष और उनके द्वारा रचित संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोग चपरासी से लेकर कुलपति, विकास मित्र से लेकर डायरेक्टर, होमगार्ड से लेकर डीजीपी, तथा वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक के पदों पर पहुंच रहे हैं, तो इसका श्रेय केवल बाबासाहेब को जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन यादव ने कहा कि बाबासाहेब ने गरीबों को आवाज दी और महिलाओं को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि संविधान नहीं बना होता, तो मंडल कमीशन लागू नहीं हो पाता और पिछड़े व अति पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गाजीपुर से आए मिशन गायक संजय लाल बिरहिया और उनकी टीम का सांस्कृतिक प्रस्तुति रहा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से बाबासाहेब के विचारों और संघर्षों को लोगों तक पहुंचाया, जिससे माहौल पूरी तरह जागरूकता और उत्साह से भर गया।

इस मौके पर निजामुद्दीन अंसारी, अतुल राम, प्रमोद राम, नंदी देवी, सुमन कुमार, सोनम कुमारी, प्रमोद सहवाल, रवि गुप्ता, जय नाथ राम, शैलेश राम, सोनू कुमार, राम बढ़ाई राम, रमेश कुमार, राज मोहन राम, अरविंद कुमार, अनिल राम, विकास मित्र कमल किशोर राम, ताबरेज आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुर पंचायत के सभी माता-बहनों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समानता का संदेश देने पर जोर दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930