Siwan News: उधार के 9 हजार रुपये मांगने पर विवाद, मारपीट में चली गोली; एक युवक घायल

Share

शनिवार रात 9 बजे जझौर गांव में हुई घटना, घायल को सदर अस्पताल रेफर

संवाददाता। गुठनी (सिवान) |

गुठनी थाना क्षेत्र के जझौर गांव में शनिवार की रात उधार दिए गए पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। मारपीट के दौरान चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी अमरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़ित अमरेंद्र सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 18 अप्रैल की रात वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही सजीवन मांझी वहां पहुंचे और पूर्व में दिए गए 9 हजार रुपये की मांग करने लगे। इस पर अमरेंद्र ने कहा कि उन्होंने पैसा नहीं लिया है, बल्कि उनके भाई दिलीप सिंह से पैसा लेना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

घर से साथियों को बुलाकर किया हमला

आरोप है कि कहासुनी के बाद सजीवन मांझी अपने घर गए और जगलाल, दीपक व सत्यप्रकाश मांझी को साथ लेकर वापस आए। इसके बाद सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए अमरेंद्र पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सत्यप्रकाश मांझी ने कमर में खोंसे हथियार से गोली चला दी, जो अमरेंद्र के जांघ में जा लगी।

- Sponsored -

परिजनों और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली लगते ही अमरेंद्र जमीन पर गिर पड़े और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर मां और पत्नी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 135/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31