Siwan: RPF का ‘ऑपरेशन अमानत’: चलती ट्रेन से गिरा ट्रॉली बैग, RPF ने ढूंढकर यात्री को लौटाया

Share

‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत सिवान पोस्ट की त्वरित कार्रवाई, यात्री ने जताया आभार

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता का उदाहरण सामने आया है। मंगलवार को गाड़ी संख्या 15204 डाउन से गिरा एक गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग महज कुछ ही घंटों में खोजकर उसके असली मालिक को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:25 बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई कि मैरवा से सिवान की ओर आ रही ट्रेन संख्या 15204 डाउन के चलने के करीब एक किलोमीटर बाद एक ट्रॉली बैग ट्रैक पर गिर गया है। सूचना मिलते ही मैरवा स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल बबलू कुमार यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ट्रैक पर सर्च अभियान चलाकर बरामद किया बैग
दोनों जवानों ने बिना देर किए रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया और बताए गए स्थान के आसपास गहन जांच के बाद गोल्डन कलर का ट्रॉली बैग बरामद कर लिया। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल वाराणसी को दी गई और बैग को सुरक्षित सिवान RPF पोस्ट पर लाया गया।

- Sponsored -

यात्री ने दी पहचान, दस्तावेज दिखाकर लिया सामान
इसी दौरान सिवान पोस्ट पर एक व्यक्ति पहुंचे, जिन्होंने अपना नाम आकाश कुमार प्रसाद, पिता सुदेश प्रसाद, निवासी ग्राम भागीरथी, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज बताया। उन्होंने बताया कि वे लखनऊ से सिवान तक इसी ट्रेन के कोच A1 में बर्थ संख्या 25 और 26 पर यात्रा कर रहे थे। मैरवा स्टेशन से ट्रेन खुलने के दौरान उन्होंने अपना सामान गेट के पास रखा था, तभी पहिए लगे होने के कारण बैग फिसलकर बाहर गिर गया।

यात्री ने अपनी पहचान के लिए टिकट और आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत की। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने रोजनामचा लेखक हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में बैग को सही-सलामत उसके मालिक को सौंप दिया।

करीब 15 हजार रुपए कीमत का था बैग
यात्री के अनुसार, ट्रॉली बैग की कीमत करीब 15 हजार रुपए थी। अपना खोया सामान सुरक्षित वापस पाकर उन्होंने RPF की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930