Siwan News : दुरौंधा स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस से दो महिला तस्कर गिरफ्तार, 19.8 लीटर विदेशी शराब बरामद

Share

RPF व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई; समस्तीपुर की दोनों महिलाओं के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान :
सीवान। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मौर्या एक्सप्रेस से दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 19.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 6,340 रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में टीम दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर अपराधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर–सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस के कोच संख्या S3 में जांच के दौरान दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक के झोलों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई।

जब्त शराब में 500 एमएल की 36 बोतल किंगफिशर अंग्रेजी शराब और 180 एमएल की 10 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की शामिल है। मौके पर ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और समय करीब 11 बजे पूरी शराब को RPF ने अपने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान समस्तीपुर जिले के पेठिया बांध गांव निवासी 37 वर्षीय रिंकी देवी और 40 वर्षीय सनीचरी देवी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत उत्पाद विभाग सीवान में कांड संख्या 327/26 दर्ज किया गया है।

- Sponsored -

कार्रवाई के बाद जब्त शराब और दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। मामले की जांच उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र राय द्वारा की जा रही है।

इस अभियान में RPF और उत्पाद विभाग के कई जवान शामिल रहे, जिनमें कांस्टेबल नीरज पांडेय, रामजी यादव, महिला कांस्टेबल संजीता कुमारी समेत अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन या स्टेशन पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बल को दें, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930