Education Update: सिवान में STET 2025 रिजल्ट कार्ड वितरण का शेड्यूल जारी

Share

14 मई से शुरू होगा वितरण, अभ्यर्थियों को लाना होगा प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र की छायाप्रति

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 तथा स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय एवं चतुर्थ) के रिजल्ट कार्ड वितरण को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से प्राप्त रिजल्ट कार्डों का वितरण निर्धारित तिथियों में वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, सिवान में किया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार STET 2025 के कुल 4883 रिजल्ट कार्ड तथा स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के लगभग 500 रिजल्ट कार्ड जिले को प्राप्त हुए हैं। इन सभी प्रमाण पत्रों का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को बिना आवश्यक दस्तावेज के रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के समय अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम की वेब कॉपी तथा फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र की स्वयं अभिप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही रिजल्ट कार्ड सौंपा जाएगा।

- Sponsored -

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिजल्ट कार्ड केवल संबंधित अभ्यर्थी को ही दिया जाएगा। किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अनुमति नहीं होगी। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने का प्रयास किया गया है।

STET 2025 के लिए यह रहेगा कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार STET 2025 पेपर-1 के अभ्यर्थियों को 14 मई 2026 से 16 मई 2026 तक रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। वहीं पेपर-2 के अभ्यर्थियों को 18 मई 2026 से 21 मई 2026 तक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह वितरण सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है।

जिला शिक्षा कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर ही पहुंचें ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

सक्षमता परीक्षा के लिए प्रखंडवार तिथि तय

स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय एवं चतुर्थ) के रिजल्ट कार्ड वितरण के लिए प्रखंडवार तिथियां निर्धारित की गई हैं।

15 मई 2026 को आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट और दरौली प्रखंड के शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

16 मई 2026 को दरौंदा, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा और हुसैनगंज प्रखंड के अभ्यर्थियों का वितरण होगा।

18 मई 2026 को लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, मैरवा, नौतन और पचरुखी प्रखंड के शिक्षकों को बुलाया गया है।

जबकि 19 मई 2026 को रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर और जीरादेई प्रखंड के अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालयों और शिक्षकों को भी भेजी गई सूचना

कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दी गई है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों तक सूचना पहुंच सके। जिला शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31