Crime Control: शहजाद हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

Share

24 घंटे में 34 गिरफ्तारी, अवैध हथियारों के साथ 9 आरोपी दबोचे गए; शेष आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सिवान पुलिस ने एक साथ कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए हत्या, आर्म्स एक्ट और वारंट निष्पादन के मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में दो और नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 मई को बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शहजाद अली की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सदर-01 एसडीपीओ तथा एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। मामले के त्वरित खुलासे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर अब छठु मांझी और मंटू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा सभी दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इधर, बसंतपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शहरकोला बाजार के समीप पुराना छठ स्थान के पास छापेमारी की गई। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखपुरा निवासी मो. दानिश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored -

वहीं आंदर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। बेलही चिमनी, हरदोपट्टी और फतेहपुर गांव में की गई छापेमारी में दो देशी पिस्टल, चार कारतूस, एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस कार्रवाई में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में राहुल यादव, बिट्टू सिंह, नेहाल सिंह, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार यादव, संदीप कुमार, पवन कुमार यादव और सुधांशु कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ आरोपितों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है।

उधर, जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 25 शराब कारोबार से जुड़े, दो आर्म्स एक्ट, दो हत्या, दो हत्या के प्रयास, एक डकैती और दो अन्य मामलों के आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान 91 वारंट और एक कुर्की का भी निष्पादन किया गया।

पुलिस ने इस दौरान 166.685 लीटर अवैध शराब, दो देशी कट्टा, कारतूस, चाकू, चार दोपहिया वाहन, एक चारपहिया वाहन, पांच मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने आम लोगों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 या सिवान पुलिस हेल्पलाइन 9031683607 पर संपर्क करने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930