Gopalganj Politics: पंचायत चुनाव में भाजपा नेताओं की हुंकार: डॉ. शिवनाथ सिंह कुशवाहा और दीपक बरनवाल ने ठोकी ताल

Share

संघवाडीह और मझवलिया क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, जनता से मांगा समर्थन; दोनों नेताओं ने विकास और जनसेवा को बनाया मुद्दा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l पंचदेवरी (गोपालगंज)।

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े दो सक्रिय नेताओं ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर राजनीतिक सरगर्मियों को नई दिशा दे दी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पंचदेवरी मंडल भाजपा प्रभारी डॉ. शिवनाथ सिंह कुशवाहा तथा भाजपा पंचदेवरी मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष दीपक बरनवाल ने संयुक्त रूप से पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा की है। दोनों नेताओं के इस ऐलान के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

डॉ. शिवनाथ सिंह कुशवाहा मूल रूप से गोपालगंज जिले के संघवाडीह पंचायत के निवासी हैं। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले डॉ. कुशवाहा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। वहीं दीपक बरनवाल पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवलिया के निवासी हैं और संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

दोनों नेताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने, आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व ही ग्रामीण विकास की दिशा तय कर सकता है।

- Sponsored -

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो दीपक बरनवाल इससे पूर्व पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) का चुनाव लड़ चुके हैं। चुनावी अनुभव के साथ वे क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखते हैं। दूसरी ओर डॉ. शिवनाथ सिंह कुशवाहा दो बार जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी व्यापक पहुंच मानी जाती है। दोनों नेताओं का कहना है कि चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का अवसर है।

संयुक्त घोषणा के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी लोगों ने उन पर भरोसा जताया था और इस बार भी वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी उन्होंने दिया।

चुनावी घोषणा के बाद समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया तथा उनके निर्णय का समर्थन किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत चुनाव में इन दोनों नेताओं की सक्रियता से स्थानीय चुनावी मुकाबला और रोचक हो सकता है। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

फिलहाल, डॉ. शिवनाथ सिंह कुशवाहा और दीपक बरनवाल के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा ने पंचायत चुनाव की चर्चा को नई गति दे दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनकर विकास की जिम्मेदारी सौंपती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031