Success Story: BPSC 70वीं परीक्षा में गुठनी के लाल प्रशांत कुमार ने मारी बाजी, परिवार और गांव में खुशी की लहर

Share

गुठनी प्रखंड के बरपलिया गांव के निवासी प्रशांत कुमार बने आपूर्ति पदाधिकारी

तीन बार दे चुके हैं UPSC की मुख्य परीक्षा

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | संवाददाता
सीवान जिले के गुठनी प्रखंड अंतर्गत बरपलिया गांव के होनहार युवक प्रशांत कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशांत कुमार को आपूर्ति पदाधिकारी का पद प्राप्त हुआ है।

प्रशांत कुमार, हरिश्चंद्र चौधरी एवं उर्मिला चौधरी के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एम.फिल की डिग्री प्राप्त की। राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी रहे प्रशांत ने जेआरएफ भी क्वालीफाई किया है।

प्रशांत का परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त पदाधिकारी हैं और प्राचार्य के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। परिवार की तीनों बहनें भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। बड़ी बहन विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पति पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। दूसरी बहन पटना के एक महिला हेल्पलाइन में केंद्र प्रशासक हैं तथा उनके पति उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक हैं। वहीं तीसरी बहन समाज कल्याण विभाग में जिला मिशन समन्वयक हैं और उनके पति रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं।

- Sponsored -

प्रशांत अब तक तीन बार UPSC की मुख्य परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं और आगे भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी इस सफलता ने युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया उदाहरण पेश किया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930