कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय ने रखी थी नींव, आज भी उनके सपनों को साकार कर आगे बढ़ रहा शैक्षणिक परिसर
आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है सुनीता विद्यानगरी का जेआर कॉन्वेंट और जॉन एलियट प्राइवेट आईटीआई
एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
कृष्ण मुरारी पांडेय l दोन/सीवान।
द्रोणाचार्य की नगरी के नाम से प्रसिद्ध दोन में शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित सुनीता विद्यानगरी का जेआर कॉन्वेंट और जॉन एलियट प्राइवेट आईटीआई आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय द्वारा स्थापित इन दोनों संस्थानों ने समय के साथ आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है।

वर्ष 2023 में कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय के निधन के बाद भी उनके द्वारा स्थापित संस्थानों की व्यवस्था और विकास की गति बनी हुई है। वर्तमान अध्यक्ष संजय बिहारी पांडेय के नेतृत्व में संस्थान को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। उनका कहना है कि परिवार का एकमात्र लक्ष्य अपने पापा के सपनों को भविष्य में और बेहतर ढंग से साकार करना है।


सीबीएसई से संबद्ध है जेआर कॉन्वेंट
जेआर कॉन्वेंट सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध सह-शिक्षा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहां 10+2 स्तर तक शिक्षा की व्यवस्था है। विद्यालय की संबद्धता संख्या 330521 और स्कूल कोड 65514 है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से कक्षा नौवीं तथा कक्षा ग्यारहवीं तक नए पंजीकरण शुरू किए गए हैं।
विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देने के बजाय उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना और गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट क्लास से लेकर आधुनिक प्रयोगशालाओं तक की है यहां सुविधाएं
विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। ऑडियो-विजुअल माध्यम और प्रोजेक्टर की मदद से विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाया जाता है। योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों पर विशेष ध्यान देती है।
विद्यालय में कंप्यूटर लैब के साथ योग्य कंप्यूटर शिक्षकों की व्यवस्था है। इसके अलावा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित की सुसज्जित प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध हैं। पुस्तकालय, सभागार, वाचनालय और खिलौना कक्ष जैसी सुविधाएं भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराती हैं।

खेल, संगीत और योग पर भी जोर
विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी महत्व दिया गया है। विशाल खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन की सुविधा है। छोटे बच्चों के लिए स्लाइड, झूले, मेरी-गो-राउंड और सी-सॉ आदि की व्यवस्था है। संगीत एवं नृत्य की विशेष कक्षाओं के साथ शारीरिक शिक्षा और योग की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए विभिन्न दिशाओं में वाहन सुविधा दी जा रही है।
एक ही परिसर में स्कूली शिक्षा के साथ तकनीकी प्रशिक्षण
सुनीता विद्यानगरी परिसर की एक खास विशेषता यह भी है कि यहां स्कूली शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध है। जॉन एलियट प्राइवेट आईटीआई भारत सरकार के एनसीवीटी से संबद्ध है। यहां इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल और कंप्यूटर साइंस जैसे ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सीबीएसई की कौशल विकास योजना के तहत कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को भी कौशल आधारित शिक्षा का अतिरिक्त लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।

जेआर कॉन्वेंट और जॉन एलियट प्राइवेट आईटीआई की पहचान अब केवल दोन, दरौली या सीवान जिले तक ही सीमित नहीं है। बल्कि बिहार प्रांत और आसपास के प्रदेशों में भी इन संस्थानों की चर्चा शैक्षणिक और तकनीकी शिक्षा के बेहतर केंद्र के रूप में होती है।
संस्थान से जुड़े लोगों का कहना है कि कर्मयोगी कुमार बिहारी पांडेय ने जिस सोच के साथ इस शैक्षणिक परिसर की नींव रखी थी, उसे नई पीढ़ी के लिए और मजबूत बनाना ही परिवार और संस्थान का संकल्प है।






