LJP RamVilas: गोपालगंज में लोजपा (रामविलास) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने मोहम्मद अशरफ

Share

गोपालगंज में संगठन विस्तार को लेकर घोष मोड़ पर आयोजित की गई थी सभा; सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल बोले- सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता

प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नौशाद अहमद ने अल्पसंख्यक समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय | गोपालगंज।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गोपालगंज जिले में संगठन विस्तार की दिशा में पहल करते हुए मोहम्मद अशरफ को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के घोष मोड़ पर आयोजित सभा में उनके मनोनयन की घोषणा की गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने की, जबकि मंच संचालन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंशु कुमार मिश्र ने किया। सभा में पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

- Sponsored -

रामविलास पासवान ने हमेशा सामाजिक न्याय को दी प्राथमिकता : सलीम साहिल

सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान ने हमेशा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता दी। उन्होंने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात भी उठाई थी। सलीम साहिल ने कहा कि पार्टी ने अशरफ अंसारी को विधान परिषद भेजकर अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों को संगठन में उचित स्थान देना और उनकी समस्याओं को राजनीतिक मंच पर प्रमुखता से उठाना है।

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ से पंचायत और प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा जताई।

अल्पसंख्यक समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी : नौशाद अहमद

प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नौशाद अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को गंभीरता से विचार करना चाहिए कि उनके अधिकारों, विकास और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को कौन प्रमुखता से उठाता है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है।

संगठन विस्तार और सामाजिक संवाद बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम में खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनिंद्र ओझा, जिला सचिव विकास मिश्रा, मजहरुद्दीन, रेहान आलम, मोख्तार आलम, प्यारे आलम, डॉ. मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

सभा में संगठन को बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर तक सक्रिय बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मोहम्मद अशरफ को मिली संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ को जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की गतिविधियां बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और समुदाय की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से सामने लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही पंचायत और प्रखंड स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031