आंवला नवमी पर रघुबीर सिंह पुस्तकालय को पुस्तकों की श्रृंखला भेंट, साहित्यिक विरासत को मिल रही मजबूती

Share

लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष जनक देव तिवारी ने रिखिया आश्रम देवघर से संबंधित पुस्तकें कीं भेंट, कुमार राजकपूर टीपू बोले—स्थापना के उद्देश्यों को साकार कर रहा पुस्तकालय

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता | महाराजगंज (सीवान)

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार को आंवला नवमी के पावन अवसर पर पुस्तकों की श्रृंखला उपहार स्वरूप भेंट की गई। लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष जनक देव तिवारी ने रिखिया आश्रम, देवघर से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों का संग्रह पुस्तकालय परिवार को सौंपा। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, साहित्य और ज्ञान के प्रसार की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

पुस्तकालय के मानद सदस्य सह बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सारण प्रमंडलीय प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय की स्थापना जिस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए की गई थी, संस्था निरंतर उसी दिशा में अग्रसर है। इसका परिणाम है कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा हजारों की संख्या में पुस्तकें भेंट की जाती रही हैं।

पुस्तकालय को समृद्ध बनाने में सैकड़ों लोगों का योगदान

कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि महाराजगंज के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पुस्तकें भेंट कर पुस्तकालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। पुस्तकालय परिवार पुस्तकों के संरक्षण, संग्रह और अध्ययन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह केंद्र नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कई लोगों ने भविष्य में भी पुस्तकें भेंट करने की इच्छा जताई है।

पुस्तकालय परिवार ने पुस्तकें भेंट करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से इस ज्ञान केंद्र को और अधिक समृद्ध बनाया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30