सीवान पुलिस की कार्रवाई: 24 घंटे में 27 गिरफ्तार, 34 वारंटों का निष्पादन; 3 फरार आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Share

आंदर में चोरी की सात बाइक और 25.6 लीटर शराब बरामद, लकड़ी नबीगंज में 28.64 लीटर शराब जब्त; पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचे 51 फरियादी

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

- Sponsored -

कृष्ण मुरारी पांडेय | सीवान

सीवान पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों के 27 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 34 वारंटों का निष्पादन किया गया। पुलिस ने कुल 74.64 लीटर अवैध शराब बरामद की है। लगातार दबिश के कारण तीन फरार आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

आंदर में सात बाइक बरामद, छह गिरफ्तार

आंदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मितवार चकिया गांव में छापेमारी कर चोरी की तीन सहित कुल सात मोटरसाइकिलें, छह मोबाइल और 25.6 लीटर अवैध शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों में अनीश कुमार, अरविंद कुमार साह, रौनक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, सोनू यादव और बलिंदर कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सोनू यादव के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तीन फरार आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस की लगातार छापेमारी से दबाव में आए जीरादेई थाना क्षेत्र के असलम अली, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रद्युम्न सिंह और मोहम्मद सलाहुद्दीन ने 19 नवंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो पॉक्सो एक्ट और एक डकैती मामले का आरोपित है।

- Sponsored -

लकड़ी नबीगंज में शराब बरामद, एक गिरफ्तार

लकड़ी नबीगंज थाना पुलिस ने 28.64 लीटर अवैध शराब के साथ जगतपुर महुआरी निवासी अनुज कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, जिलेभर में शराब के मामलों में 12, हत्या के प्रयास में पांच और वारंट के मामलों में सात गिरफ्तारियां हुईं।

जनसुनवाई में पहुंचे 51 फरियादी

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 51 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शिकायतों के नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30