Fog Safety: कोहरे में सुरक्षित होगा सिवान शहर का सफर, सड़कों पर लगेंगे सोलर रोड मार्कर, तीन दिन में चिन्हित स्थलों पर होगा काम पूरा

Share

दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति का फैसला

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण सिवान शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। खासकर रात और सुबह के समय सड़क पर बने डिवाइडर साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति, सिवान एवं नगर परिषद, सिवान ने शहर में आवश्यक सुरक्षात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने के लिए सिवान शहर में रोड डिलिनेटर्स, फ्लेक्सिबल मीडियन मार्कर और सोलर पावर्ड रोड मार्कर लगाए जाएंगे। इन उपकरणों से कोहरे में भी सड़क और डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालकों को सही दिशा का आभास होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-215 एवं सड़क सुरक्षा को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की समिति के निर्देश के आलोक में प्रत्येक जिले में जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों को प्रभावी रूप से लागू करना है। इसी mandate के तहत सिवान शहर में यह कदम उठाया गया है।

इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सिवान द्वारा आवश्यक प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार कर लिया गया है। योजना के तहत कुल खर्च में से तीन लाख रुपये सड़क सुरक्षा मद से जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष राशि नगर परिषद, सिवान द्वारा वहन की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सिवान को स्पष्ट निर्देश दिया है कि तीन दिनों के भीतर शहर के चिन्हित स्थलों पर रोड डिलिनेटर्स, फ्लेक्सिबल मीडियन मार्कर और सोलर पावर्ड रोड मार्कर लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। ताकि जल्द से जल्द आम लोगों को राहत मिल सके।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि यह पहल सिवान शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न सिर्फ दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि कोहरे के मौसम में भी यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930