Siwan: सीवान में खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले अभिमन्यु सिंह को मिला “सतीश चंद्र मुखर्जी सम्मान”

Share

भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित, तीतरा बाजार कार्यालय में हुआ आयोजन

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

जीरादेई (सीवान)। भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन के महासचिव ई० प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा जिले के प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक अभिमन्यु सिंह को “सतीश चंद्र मुखर्जी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत तीतरा बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में फाउंडेशन के कई पदाधिकारी, स्थानीय बुद्धिजीवी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल को बनाया राष्ट्र निर्माण का माध्यम
अभिमन्यु सिंह को यह सम्मान खेल के क्षेत्र में उनके वर्षों से किए जा रहे योगदान, युवा प्रतिभाओं को तराशने, अनुशासन व समर्पण के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उनमें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जगाई।

फाउंडेशन ने बढ़ाया उत्साह, कहा – ऐसे लोग समाज की पूंजी
सम्मान प्रदान करते हुए महासचिव ई० प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि अभिमन्यु सिंह जैसे समर्पित प्रशिक्षक समाज की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सामने लाना है, जो राष्ट्र निर्माण में अपने स्तर से अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं।

समाज के युवाओं को दी प्रेरणा
सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिमन्यु सिंह ने फाउंडेशन का आभार प्रकट किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं से खेल को सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्म-विकास और देशसेवा का साधन मानने की अपील की।

स्थानीय स्तर पर भी खुशी की लहर
सम्मान समारोह की खबर सुनते ही क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। अभिमन्यु सिंह की लगन और परिश्रम की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यह सम्मान सही व्यक्ति को मिला है, जो वर्षों से बिना किसी प्रचार-प्रसार के राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930