Siwan: क्लोन एक्सप्रेस में शराब तस्कर गिरफ्तार, 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Share

आरपीएफ की निगरानी में कोच B-5 से पकड़ा गया आरोपी; जीआरपी को सौंपा गया, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सिवान की टीम ने ट्रेनों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली–दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच B-5 में जांच के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिठ्ठू बैग में रखी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

आरपीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। टीम ट्रेन में नियमित अपराध निगरानी अभियान चला रही थी, इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 24 बोतल रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 एमएल) बरामद हुई।

बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 16,560 रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामलाल कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के माझार गांव का निवासी है।

- Sponsored -

आरपीएफ ने जब्त शराब और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सिवान को सौंप दिया। इस मामले में जीआरपी थाना सिवान में कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जीआरपी सिवान के सब-इंस्पेक्टर सुरेश राम द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आ रहा था और उसे कहां सप्लाई करना था।

इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के सऊनि नंदकिशोर सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव और कांस्टेबल शिवअवतार प्रसाद की अहम भूमिका रही। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31