सीवान में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 9500 रुपये जुर्माना वसूला

Share

थाना रोड से डीएवी मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ भी छापेमारी; दुकानदारों को दी गई चेतावनी

संवाददाता | सीवान

शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर परिषद ने व्यापक अभियान चलाया। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता के निर्देश पर गठित दो टीमों ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर कुल 9500 रुपये जुर्माना वसूला।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी के अनुरोध पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की मौजूदगी में नगर प्रबंधक बालेश्वर राय और सिटी मैनेजर ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से थाना रोड से डीएवी मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 8400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 1100 रुपये जुर्माना

नगर परिषद की दूसरी टीम ने बाजारों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की। कई दुकानों से पॉलीथिन जब्त करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 1100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

- Sponsored -

13 ग्राम स्मैक और 1.90 लाख नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ और मुफस्सिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और दो मोबाइल जब्त

संवाददाता | सीवान

मुफस्सिल पुलिस और एसटीएफ ने खुर्माबाद स्थित ललित बस स्टैंड के पीछे छापेमारी कर दो संदिग्ध स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरौली के हरनाटाल निवासी विकाश कुमार राय और आलोक साह के रूप में हुई।

तलाशी में विकाश के पास से 13 ग्राम स्मैक और आलोक के पास से 1.90 लाख रुपये नकद मिले। एक बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान दो अन्य संदिग्ध भाग निकले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला को झांसे में लेकर उतरवाए गहने, दो उचक्के फरार

अस्पताल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

संवाददाता | सीवान

नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के सामने दो उचक्कों ने नम्रता नामक महिला को झांसे में लेकर उनकी दो सोने की अंगूठियां, दो जेमस्टोन जड़ित अंगूठियां और एक आर्टिफिशियल चेन उतरवा ली।

पीड़िता के अनुसार घटना सुबह 10:20 से 10:45 बजे के बीच हुई। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी पुअनि सुरेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30