बंगाल की बेहतरीन कारीगरी वाले आभूषण अब सीवान में, मेकिंग चार्ज भी होगा कम
गोल्ड, डायमंड, सिल्वर और प्लैटिनम के आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध; लॉन्चिंग पर सोने के गहनों पर 14 हजार और डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 50% तक की छूट

कृष्ण मुरारी पांडेय | सीवान
आभूषणों की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाली प्रतिष्ठित कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अब सीवान में भी अपने शानदार कलेक्शन के साथ दस्तक दे दी है। फतेहपुर बाइपास के पास जैन स्वीट्स के सामने राजेंद्र पथ स्थित शोरूम की शुरुआत 22 नवंबर को हुई। वहीं, इसकी भव्य लॉन्चिंग 27 नवंबर को होगी। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
रविवार को आयोजित प्री-लॉन्चिंग प्रेस वार्ता में स्टोर संचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी की विशेषताओं, उपलब्ध आभूषणों और ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष ऑफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स बंगाल की बेहतरीन कारीगरी और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों के लिए पूरे देश में मशहूर है। कंपनी पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक फैशन और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर ज्वेलरी तैयार करती है।
एक ही छत के नीचे मिलेंगे आकर्षक कलेक्शन

शोरूम में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर और प्लैटिनम के विभिन्न डिजाइन के आभूषणों का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है। यहां कम बजट से लेकर हाई बजट तक के ग्राहकों की पसंद और जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। शादी-विवाह, त्योहार, पारिवारिक समारोह और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी अलग-अलग रेंज के आभूषण उपलब्ध हैं। संचालक के अनुसार, ग्राहकों को अन्य कंपनियों की तुलना में कम मेकिंग चार्ज पर आकर्षक आभूषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
27 नवंबर को होगी भव्य लॉन्चिंग, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आएंगी
स्टोर संचालक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शोरूम की भव्य लॉन्चिंग 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस खास अवसर पर फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम है। उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में शहर के आभूषण प्रेमियों और ग्राहकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
लॉन्चिंग पर मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर
ग्राहकों को प्रति 10 ग्राम सोने के आभूषणों पर 14 हजार रुपए तक की छूट, डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 50 प्रतिशत तक और हीरों के मूल्य पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा पुराने सोने को बदलने पर शून्य प्रतिशत डिडक्शन का विशेष लाभ भी दिया जा रहा है। प्री-लॉन्चिंग प्रेस वार्ता में स्टोर मैनेजर गुंजन भट्टाचार्य, प्रतीक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







