Siwan: डीएम विवेक रंजन मैत्रेय से मिले भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, जनहित के कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Share

बड़हरिया में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का रास्ता साफ

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने गुरुवार को विवेक रंजन मैत्रेय से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस दौरान बड़हरिया और रघुनाथपुर क्षेत्र से जुड़े जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी की पहल पर बड़हरिया नगर पंचायत में निबंधन कार्यालय के समीप सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एनओसी प्रदान कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से आगामी 15 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बड़हरिया एक बड़ा व्यावसायिक बाजार है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। खासकर महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर वे लंबे समय से लगातार प्रयासरत थे। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यकर्ता द्वारा उठाए गए रास्ता संबंधी विवाद के मामले को भी उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय जरूरी है। वहीं जिलाधिकारी ने भी क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930