BJP Siwan: शनिवार सहयोग कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर ही समाधान का प्रयास

Share

जिलाध्यक्ष के निर्देश पर कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता; बिजली, शिक्षा और साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर अधिकारियों से हुई बातचीत

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान:
प्रत्येक शनिवार की तरह इस सप्ताह भी भाजपा कार्यालय सिवान में “सहयोग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा एवं भाजपा नेता चन्द्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों नेताओं ने कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए, जिनमें बिजली, शिक्षा और साइबर अपराध से जुड़े मामले प्रमुख रहे। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) एवं बिजली विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, बड़रम हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा रखी गई समस्या को भी प्राथमिकता देते हुए अनुरंजन मिश्रा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अलावा सराय थाना क्षेत्र में सामने आए एक साइबर क्राइम के मामले को लेकर भी थाना प्रभारी से बात की गई, ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।

इस अवसर पर अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कार्यकर्ता या आम नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। वहां से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया जाता है।

- Sponsored -

उन्होंने आगे कहा कि बूथ, पंचायत और मंडल स्तर के कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान में लगे रहते हैं। जो समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो पातीं, उन्हें जिला कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाता है।

कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री सौरभ कुशवाहा, सरल यादव, नीरज कुमार साह, सुनील यादव, वशिष्ठ सिंह और कामेश्वर माझी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930