सीवान : महिलाओं में बाइक सीखने की होड़, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के लिए उठाया गया कदम

Share

सुबह 5 बजे ही पहुंच जाती हैं पुलिस लाइन,
बाइक स्टार्ट करने को मचती है होड़

केएमपी भारत। सीवान।
शहर की महिलाओं में बाइक सीखने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आलम यह है कि सुबह 5:00 बजे ही पुलिस लाइन में भीड़ लग जाती है। हाथ में हेलमेट, चेहरे पर आत्मविश्वास और मन में सशक्त बनने का सपना लिए महिलाएं बाइक सीखने के लिए पहुंच रही हैं।

महिलाओं के इस कदम ने समाज को एक नई दिशा दी है। पारंपरिक सोच को तोड़ते हुए अब महिलाएं घर की दहलीज से बाहर निकलकर सड़कों पर फर्राटा भरने की तैयारी कर रही हैं।

कहीं नौकरी तो कहीं आत्मरक्षा की तैयारी

कई महिलाएं नौकरी के सिलसिले में बाइक सीख रही हैं तो कुछ छात्राएं कॉलेज और कोचिंग जाने की जरूरत को देखते हुए दोपहिया वाहन चलाना सीखना चाहती हैं। कुछ महिलाएं तो सुरक्षा को लेकर सजग हैं और मानती हैं कि यदि आप बाइक चलाना जानती हैं, तो आप ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।

सुबह-सुबह गूंजती है रफ्तार की आवाज

पुलिस लाइन का नजारा अब बदला-बदला सा हो गया है। जहां पहले सुबह की शांति रहती थी, अब वहां बाइक की गूंज सुनाई देती है। प्रशिक्षक भी पूरी गंभीरता से महिलाओं को ट्रैफिक रूल्स, ब्रेकिंग सिस्टम और बैलेंसिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

सशक्तिकरण की यह पहल बनी मिसाल

यह अभियान ना सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी की दौड़ में हैं।

पुलिस विभाग की ओर से भी इस पहल को सहयोग मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930