Play school & Day Care: सिवान में नन्हे कदमों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की शुरुआत, 22 फरवरी को खुलेगा नया प्ले स्कूल

Share

वैश्विक मानकों पर आधारित शिक्षा, सीसीटीवी सुरक्षा और प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ 2 से 7 साल के बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान। सिवान के अभिभावकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब छोटे बच्चों को भी महानगरों जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शुरुआती शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी। वार्ड नंबर 21, प्रिंस लॉज, रामनगर स्थित फर्स्ट क्राइ इंटेलीटाट्स प्ले स्कूल का उद्घाटन आगामी 22 फरवरी को किया जाएगा। https://youtu.be/zw7Dilxbw44?si=ZpWdBVTHFQ_i_Zs_

यह प्ले स्कूल वैश्विक मानकों पर आधारित आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ सिवान में अपनी शुरुआत कर रहा है। यहां 2 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध रहेंगे, जिनका उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

विद्यालय के डायरेक्टर रोहित उपाध्याय ने बताया कि उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देगा।

स्कूल में सर्टिफाइड और केयरिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई है। साथ ही प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देंगे। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर को सीसीटीवी निगरानी से लैस किया गया है, ताकि अभिभावकों को पूर्ण विश्वास मिल सके।

- Sponsored -

विद्यालय का वातावरण बच्चों के अनुकूल बनाया गया है, जहां सीखने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी विकसित होगा। आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित माहौल के कारण यह प्ले स्कूल सिवान में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नया विकल्प बनकर उभरेगा।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय अभिभावकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति की संभावना है। यह पहल सिवान के शैक्षणिक माहौल में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031