BJP’s public court : हर शनिवार जनता दरबार: समस्याएं सुनीं, अधिकारियों से बात कर कराया समाधान

Share

भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता । सिवान

सिवान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे सहयोग कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, बिजली बिल गड़बड़ी और मुकदमे से जुड़े मामलों को सामने रखा, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई।

इस क्रम में अनुरंजन मिश्रा ने नूरा हाता, भलुआ और हरिहरपुर लालगढ़ के जमीन संबंधी मामलों को लेकर बड़हरिया के अंचलाधिकारी से फोन पर बात की और त्वरित समाधान का आग्रह किया। वहीं जीवीनगर तरवारा से जुड़े एक मुकदमे के मामले में मुफस्सिल इंस्पेक्टर से संपर्क कर अनुसंधान तेज करने की बात कही गई। इसके अलावा कैलगढ़ के एक कार्यकर्ता के बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से वार्ता कर मामले की जांच कराने का निर्देश दिलवाया गया। इस पहल से दर्जनों लोगों को राहत मिली।

समस्याओं के समाधान के बाद जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राहुल तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यालय वह स्थान है जहां कार्यकर्ता नियमित रूप से आते-जाते हैं, इसलिए इसे स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

- Sponsored -

जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि यह सहयोग कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री हरेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कुदन सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, कार्यालय मंत्री सौरभ कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद, श्यामकिशोर तिवारी, टुनटुन मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031