LPG Supply: सिवान में एलपीजी की भरपूर उपलब्धता: 48 एजेंसियों के पास 11,044 सिलेंडर स्टॉक में, डीएम ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं

Share

नियमित आपूर्ति और सख्त निगरानी जारी, कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश; शिकायत के लिए 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान, कृष्ण मुरारी पांडेय।
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताते हुए स्पष्ट किया है कि कहीं भी गैस की कमी नहीं है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जिले की सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति की प्रक्रिया लगातार जारी है।

डीएम ने बताया कि इंडेन (IOCL) के 30 वितरकों के पास 6,932, भारत गैस (BPCL) के 10 वितरकों के पास 2,772 और एचपीसीएल के 8 वितरकों के पास 1,340 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार जिले की कुल 48 गैस एजेंसियों में 11,044 सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गैस कंपनियों द्वारा प्रतिदिन एजेंसियों को सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं बनेगी। https://youtu.be/Y2T2CQdHY24?si=LaPVcGZf8DX0wnfs

प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सभी एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे जिले में सुचारू रूप से जारी है और इसके लिए सिवान सदर अनुमंडल में 55 पिकअप वाहन और 30 ठेले, जबकि महाराजगंज अनुमंडल में 7 पिकअप और 5 ठेले लगाए गए हैं।

डीएम ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी तेज कर दी गई है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अधिक कीमत वसूलने, जमाखोरी या घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग जैसे मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन कर कार्रवाई को और प्रभावी बनाया गया है।

जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जबकि जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय है। यहां प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1906, IOCL के 1800-2333-555, BPCL के 1800-224344 और HPCL के 1800-2333-555 पर संपर्क करें।

इसके अलावा जमाखोरी, कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर गैस मिलने की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06154-242000 और 06154-242001 भी जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930