BJP Foundation Day: सिवान में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प

Share

जिला कार्यालय में जुटे हजारों कार्यकर्ता, नेताओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

पॉलिटिकल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान, संवाददाता :
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को सिवान के चाप ढाला स्थित जिला कार्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर पार्टी के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। ध्वजारोहण के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति समर्पण का जोश साफ झलक रहा था। परिसर में भाजपा के जयघोष और देशभक्ति गीतों से माहौल ऊर्जावान और ओजस्वी बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। यह उपलब्धि लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को पार्टी की प्रगतिशील सोच का उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाया है।

- Sponsored -

दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्याश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों की बदौलत आज पार्टी देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बनी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, नन्दप्रसाद चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, संजय पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, किरण गुप्ता, जितेंद्र स्वामी, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, सत्यम सिंह सोनू, अनुरंजन मिश्रा, पूनम गिरि, चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, पंकज किशोर सिंह, विजय यादव, अजीत कुमार, जितेश सिंह, अजय पासवान, प्रेम माझी, धर्मेन्द्र मिश्रा, संतोष राउत, सुनीता जैयसवाल, राकेश पाण्डेय, रूपल आनंद, सोनी स्वेब, मीनाक्षी सिंह, अर्चना सिंह, त्रिलोकी पटेल, जयप्रकाश पाण्डेय, सुभाष कुशवाहा, सैरभ कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता, चीकू महाराज सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने, विचारधारा के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31