Siwan News: “मन की बात” की गूंज बूथ तक: उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल अध्यक्षों का भव्य सम्मान

Share

विधायक बोले—मजबूत संगठन ही दिलाएगा ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान :
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं ऊर्जावान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। इस दौरान दारौंदा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू जी, सिसवन पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह तथा मैरवा सदर मंडल के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह उर्फ बम जी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि “मन की बात” आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के हर नागरिक की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है और यही संगठन की असली ताकत है, जो आने वाले चुनावों में जीत की गारंटी बनेगी।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि “मन की बात” के जरिए सरकार की योजनाओं और विचारों को सीधे जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे मंडल अध्यक्षों ने बखूबी निभाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

- Sponsored -

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “मन की बात” एक सशक्त जनसंवाद का माध्यम बन चुका है, जो संगठन को सीधे जनता से जोड़ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में नंद प्रसाद चौहान, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, सत्यम सिंह सोनू, देवेंद्र गुप्ता, आदित्य कुमार पाठक और सौरभ कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031