Siwan News: अमर शहीद अक्लू तुरहा का शहादत दिवस 14 अगस्त को

Share

महादेवा शिव मंदिर परिसर में होगा समारोह, तुरहा विकास मंच ने समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद अक्लू तुरहा की 84वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन 14 अगस्त 2026 को सिवान के महादेवा शिव मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

समारोह का आयोजन तुरहा विकास मंच, सिवान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार, शहीद अक्लू तुरहा ने देश की आजादी के लिए महज 24 वर्ष की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दी थी। 14 अगस्त 1942 को मधुबनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ निकाले गए जुलूस के दौरान उन्होंने अंग्रेजी पुलिस का डटकर सामना किया। तिरंगा फहराने के प्रयास के दौरान वे पुलिस की गोलियों का शिकार होकर शहीद हो गए।

- Sponsored -

समारोह का उद्देश्य शहीद अक्लू तुरहा के बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजकों ने तुरहा समाज के भाइयों, बहनों, अभिभावकों एवं समाज के सभी लोगों से समारोह में उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031