Siwan News: बेटी सिवान की, सम्मान देश का: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए रघुनाथपुर की जीविका दीदी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा

Share

बेटी सिवान की, सम्मान देश का

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय| सीवान

स्वतंत्रता दिवस 2025 के स्वागत समारोह में सिवान जिले की जीविका दीदी श्रीमती पुतुल देवी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे जिले ही नहीं, बल्कि बिहार राज्य के लिए सम्मान की बात है, क्योंकि पूरे बिहार से केवल पुतुल देवी को यह सम्मान मिला है।

पौधरोपण अभियान में निभाई अग्रणी भूमिका
रघुनाथपुर प्रखंड की निवासी पुतुल देवी बीते पाँच वर्षों से मुख्यमंत्री पौधशाला (निजी/अन्य) का संचालन कर रही हैं। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” योजना के तहत अपने गांव में व्यापक स्तर पर पौधारोपण को बढ़ावा दिया है। विशेष रूप से महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। वर्ष 2024-25 में उनके प्रयासों से 2500 पौधे वितरित किए गए।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने की थी अनुशंसा
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची में उनका नाम सिवान के वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा भारत सरकार को भेजा गया था। इसके आधार पर उन्हें स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

जिला प्रशासन ने दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने कहा कि यह पूरे सिवान जिले के लिए गर्व का विषय है। श्रीमती पुतुल देवी के कार्य और समर्पण ने जिले को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728