Durga Ashtami 2026: गांधी मैदान में श्रीराम जन्म महोत्सव के आयोजकों ने विधिवत किया कन्या पूजन; भोजन कराया और किए उपहार भेंट

Share

बेटियों को बताया शक्ति का स्वरूप, विधिवत पूजन के बाद कराया भोजन; 27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान

सीवान के गांधी मैदान में चल रहे श्रीराम जन्म महोत्सव के 8वें दिन गुरुवार को चैत्र नवरात्र 2026 की महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजकों ने विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए।

आयोजन के दौरान कन्याओं को शक्ति का स्वरूप मानते हुए पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका सम्मान किया गया। आयोजकों ने कन्याओं के पैर धोए, उन्हें ससम्मान आसन पर बैठाकर भोजन कराया और अंत में उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस परंपरा में भाग लिया और बेटियों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया।

महोत्सव के सफल आयोजन में अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू सरैया की प्रमुख भूमिका रही। संरक्षक मंडल के सदस्य शिवनाथ सिंह, रंग बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना जी और सतीश सिंह भी पूरे आयोजन में सक्रिय रहे। इसके अलावा गोपाल फार्मा के प्रबंधक विवेक लाल एवं भाजपा नेत्री लिसा लाल ने भी कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौरतलब है कि गांधी मैदान, सीवान में आयोजित यह श्रीराम जन्म महोत्सव 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। वर्ष 1978 (विक्रम संवत् 2034) में स्थापित इस महोत्सव का यह 49वां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन भव्य रूप में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

महोत्सव के तहत प्रतिदिन प्रातःकालीन पूजन एवं रामचरित मानस का नवाह्न पाठ आचार्य विरेन्द्र पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही दिन और रात्रि में देश के प्रसिद्ध संतों और प्रवचनकर्ताओं द्वारा प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रमुख प्रवचनकर्ताओं में कानपुर से पं. आलोक कुमार मिश्रा, जबलपुर से संगीतमय रामकथा वाचिका श्रीमती शिरोमणी दूबे, अयोध्या धाम से पं. प्रहलाद मिश्रा तथा वाराणसी से पं. रामेश्वर उपाध्याय शामिल हैं। विशेष रूप से श्रीमती शिरोमणी दूबे का संगीतमय प्रवचन श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महोत्सव के समापन दिवस 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गांधी मैदान से निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः गांधी मैदान में संपन्न होगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

श्रीराम जन्म महोत्सव न्यास (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित यह महोत्सव जिले में आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031