Chaitra Navratri: महाअष्टमी 2026 पर होटल सफायर इन में फलहार कार्यक्रम, शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Share

होटल सफायर इन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी, श्रद्धालुओं को कराया गया फलाहार

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान।

चैत्र नवरात्र 2026 की महाअष्टमी के पावन अवसर पर सिवान सदर के भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शहर के होटल सैफायर इन के सभागार में आयोजित फलहार कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां विंध्यवासिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में होटल सफायर इन के संचालक रूपेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव और सत्यजीत कुमार (रामु) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

- Sponsored -

पूजन-अर्चन के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें शक्ति, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इसके बाद कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच फलाहार का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और आयोजक रूपेश कुमार ने स्वयं लोगों को प्रेमपूर्वक फलाहार अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मंत्री से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां विंध्यवासिनी की आराधना कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने माता रानी के जयकारे के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31