SiwanNews: नशामुक्त भारत अभियान : नशे के खिलाफ डिवाइन कैंपस में विद्यार्थियों ने रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

Share

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जीरादेई में आयोजित किया गया वृहद कार्यक्रम, अधिकारियों और शिक्षाविदों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l जीरादेई (सीवान) l

नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जीरादेई स्थित डिवाइन कैंपस के डिवाइन सभागार में वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बिहार सरकार के ‘नशामुक्त बिहार अभियान–गांव संकल्प चरण’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन डिवाइन पब्लिक स्कूल, डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

पोस्टर, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशियां, बच्चों की शिक्षा और समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

- Sponsored -

युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम में सहायक श्रम निदेशक भरत, जीरादेई के प्रखंड विकास पदाधिकारी और गणेश दत्त पाठक सहित अन्य अतिथियों ने नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति सामाजिक चिंता का विषय है। विशेषकर युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को मिलकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर गणेश दत्त पाठक ने उपस्थित लोगों को स्वयं नशा नहीं करने, दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा अपने गांव, विद्यालय और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य : सुभाष प्रसाद

डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सुभाष प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक नागरिक बनाना भी है।

उन्होंने कहा कि डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज एवं प्रशासन के अभियानों में सहयोग प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में डिवाइन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डिवाइन फार्मेसी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या पाठक और अंजुल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30