Bihar Event: सिवान में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा व समारोह

Share

डीएम और एसपी होंगे मुख्य अतिथि, शहरभर से निकलेगी आकर्षक झांकी; अंबेडकर स्मृति पार्क में सभा

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। सोमवार को डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन में जयंती समारोह समिति एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के साथ विभिन्न संगठनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां बांटी गईं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अंबेडकर स्मृति पार्क, गोपालगंज मोड़ पर भव्य समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में सिवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन गायक विकास राव अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जयंती के दिन सुबह 7:30 बजे वीएमएचई कैंपस से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजा, रथ और सिंघा शामिल होंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों—जेपी चौक, बबुनिया मोड़, सिवान रेलवे स्टेशन, आंदर ढाला ओवरब्रिज, डीएवी मोड़ और टाउन थाना होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचकर अंबेडकर स्मृति पार्क में सभा में परिवर्तित हो जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि अंबेडकर स्मृति पार्क को सजाने का कार्य शुरू हो चुका है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में एडवोकेट गणेश राम, रामदास, अरुण कुमार, ललन बैठा, शैलेंद्र चौधरी, हीरालाल प्रसाद, प्रो. रामानंद राम, प्रो. धनेश राम, प्रो. ऋतुराज बैठा, प्रो. शैलेश कुमार राम, ओम प्रकाश राम, अमित कुमार, रामकिशन अकेला, शास्त्री राम, रवि रतन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930