Siwan News: सिवान में खुला टाटा कंपनी का ‘जू डीओ’, लैंडलॉर्ड आशुतोष सिंह उर्फ बबलू सिंह की पुत्री नन्ही प्रतिष्ठा सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share

जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की रही मौजूदगी

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान
सिवान जिले में विकास की दिशा में एक नई पहल के तहत टाटा कंपनी के ‘जू डीओ’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लैंडलॉर्ड आशुतोष सिंह उर्फ बबलू सिंह की पुत्री प्रतिष्ठा सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय हो उठा।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश कुमार बंटी, वार्ड पार्षद आलोक सिंह, भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, गोल्डन पांडेय, समाजसेवी रंग बहादुर सिंह, अधिवक्ता मनोज सिंह एवं गोपाल सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

उपस्थित अतिथियों ने इस नई शुरुआत की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सिवान जैसे उभरते शहर में इस प्रकार के प्रतिष्ठानों का खुलना विकास का संकेत है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

प्रतिष्ठा सिंह ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने ‘जू डीओ’ का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031