एकमा में मध्यप्रदेश के इंदौर (ग्रामीण) के डीआईजी मनोज कुमार सिंह का जोरदार स्वागत

Share

मुबारकपुर पहुंचे पैतृक आवास, शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण — व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने किया सम्मान

बिहार डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

एकमा/मांझी। कमल सिंह सेंगर
मध्यप्रदेश के इंदौर (ग्रामीण) के डीआईजी मनोज कुमार सिंह का रविवार की शाम सारण जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव के मूल निवासी डीआईजी सिंह दो दिवसीय पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक जिले पहुंचे। आगमन के बाद उन्होंने दाउदपुर स्थित महाराणा प्रताप एवं एकमा बाजार स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिमा स्थल से आगे बढ़ते हुए जब वे एकमा के हंसराजपुर स्थित सुपर बाजार परिसर पहुंचे, तो पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण, आरती एवं तिलक के साथ हुआ अभिनंदन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल का साक्षी बना।

समारोह में डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की सुशासन व्यवस्था की सराहना की। साथ ही सारण पुलिस की कार्यशैली को भी उन्होंने प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण के लिए पुलिस और जनता के बीच संवाद व समन्वय बेहद जरूरी है। जब दोनों साथ हों, तभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है।”

व्यवसायी अनिल कुमार वर्मा की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद रानू कुमार, पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह, स्वर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण प्रसाद वर्मा, नोनिया समाज के युवा नेता रवि कुमार महतो, नेशनल एथलीट तनुजा विकास राठौर, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि डीआईजी सिंह का पैतृक गांव पहुंचना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके आने से गांव में उत्साह का विशेष माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रगति की कामना की।

सोमवार को पूरा दिन डीआईजी मनोज कुमार सिंह अपने मुबारकपुर स्थित पैतृक आवास पर रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से पहुंचे लोगों से उन्होंने मुलाकात की। वे अपने छोटे भाई व पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह के साथ लोगों का हालचाल लेते रहे।

इस दौरान उन्होंने नए बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। डीआईजी सिंह ने युवाओं व ग्रामीणों को बताया कि कर्तव्यबोध और कानून की जानकारी ही समाज को आगे बढ़ाती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031