Income Tax Raid: रक्सौल में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: हीरो होंडा एजेंसी और तनिष्क शोरूम पर IT रेड

Share

आयकर रिफंड से जुड़े मामलों की जांच, प्रतिष्ठान मालिक कलीम अहमद के ठिकानों पर घंटों चली कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात https://youtu.be/zKiXRQQQW4g?si=rRazLZhWleIuhWWm

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

मोतिहारी से ब्रजेश कुमार झा की रिपोर्ट।

पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर में सोमवार को केंद्रीय एजेंसी आयकर विभाग (IT) ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम ने रक्सौल स्थित हीरो होंडा एजेंसी और तनिष्क शोरूम में एक साथ रेड की। दोनों प्रतिष्ठान आदापुर प्रखंड निवासी व्यवसायी कलीम अहमद के बताए जा रहे हैं। छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

चर्चा है कि, आयकर विभाग की यह कार्रवाई आयकर रिफंड से जुड़े मामलों की जांच को लेकर की गई है। टीम ने प्रतिष्ठानों में मौजूद कागजात, फाइलें, बिलिंग रिकॉर्ड और डिजिटल दस्तावेजों की गहन जांच की। कंप्यूटर, अकाउंट बुक्स और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को भी खंगाला गया। कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिससे कारोबारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस के जवान प्रतिष्ठानों के बाहर और आसपास के इलाकों में मुस्तैद नजर आए। आम लोगों और ग्राहकों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।

- Sponsored -

हालांकि, इस पूरे मामले में आयकर विभाग के अधिकारी या प्रतिष्ठान प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभागीय अधिकारी जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से बचते रहे। स्थानीय स्तर पर भी किसी ने कार्रवाई के निष्कर्षों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

फिलहाल, आयकर विभाग की टीम द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला कर अनियमितताओं से जुड़ा है या नहीं। छापेमारी के बाद व्यवसायिक और प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30