Congress Foundation Day: सीवान में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस

Share

फोटो कैप्शन: कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह के दौरान एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ता।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार बोले—कांग्रेस कमजोर हुई तो देश कमजोर होगा, कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी।

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान।
कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस सोमवार को सीवान में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने पार्टी का ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगीत और पार्टी के नारों से वातावरण गूंज उठा।

झंडोतोलन के पश्चात जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी के असंख्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं कुर्बानियों के बल पर भारत गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व की बात है, क्योंकि हम उस विचारधारा से जुड़े हैं जिसने देश के लिए खून बहाया है।

जिलाध्यक्ष ने मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश दरअसल देश को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने सवाल किया कि आज सत्ता में बैठे लोग बताएं कि आज़ादी की लड़ाई में उनका क्या योगदान रहा है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी।

- Sponsored -

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि आज़ादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। चाहे लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती हो या सामाजिक-आर्थिक विकास, कांग्रेस ने हर मोर्चे पर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर मोदी सरकार ने गांधी जी के प्रति अपनी घृणा को उजागर किया है। यह कदम ग्रामीण भारत की सच्चाई से मुंह मोड़ने और गरीब मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित करने की मंशा को दर्शाता है।

कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्वनाथ यादव, मेराज अहमद, पंचदेव राम, शशि भूषण कुमार, हाफिज जुबैर, पूनम सिंह, मनुजेश्वर शर्मा, अलाउद्दीन अहमद, कमल किशोर ठाकुर, अमितेश पाण्डेय, नबी रसूल अंसारी, संजय कुमार सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर कांग्रेस की एकजुटता और संघर्षशील परंपरा को दोहराया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930