Campus Placement: शानदार सफलता: डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 3 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट

Share

रिफ्लेक्स हेल्थकेयर और अमृत फार्मेसी में चयन, कॉलेज में खुशी का माहौल

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान:
Divine College Of Pharmacy के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज के तीन मेधावी छात्रों ने सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि ने पूरे कॉलेज परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया है।

कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्र अब्दुल रहमान एवं आशुतोष कुमार का चयन प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी Reflex Healthcare Pvt. Ltd. में हुआ है, जबकि छात्रा यास्मिन फातिमा को Amrit Pharmacy में नियुक्ति मिली है। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चंद प्रसाद ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के अनुशासन, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी कॉलेज के छात्र इसी तरह सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. गोस्वामी ने कहा कि संस्थान हमेशा से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

- Sponsored -

एडमिट ऑफिसर शशि कुमार, एमडी मन्ना अंसारी तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर यशवंत कुमार ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी छात्र इसी तरह नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31