Siwan Police: पुलिस मुठभेड़ में 40 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद दो अपराधी घायल

Share

बसंतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस पर की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी; हथियार, कारतूस और स्मैक बरामद


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। बसंतपुर/सिवान। बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 40 हजार रुपए का इनामी अपराधी भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी। पुलिस अधीक्षक श्री झा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस टीम आगे बढ़ी, तभी अपराधियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने संयमित तरीके से जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए।

घायल अपराधियों की पहचान रोहित शर्मा और रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है। रोहित शर्मा पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बसंतपुर ज्वेलरी शॉप लूट, खोरीपाकर लूट, बगौरा लूट और हैदराबाद स्थित खजाना ज्वेलर्स लूटकांड समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, रोहित कुमार उर्फ रिशु भी बसंतपुर लूटकांड में शामिल रहा है।

मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे अन्य आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

- Sponsored -

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। बरामद सामानों में दो देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन खोखा, दो मैगजीन, एक मोटरसाइकिल और 20 पुड़िया स्मैक शामिल है। बरामदगी से स्पष्ट है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

रोहित शर्मा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ सिवान जिले के विभिन्न थानों में लूट, हथियार अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, उसका नाम हैदराबाद के चंदननगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूटकांड में भी सामने आया है। वहीं, रोहित कुमार उर्फ रिशु भी दो मामलों में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इस कार्रवाई में बसंतपुर थाना के थानाध्यक्ष पु.नि. राजु कुमार के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सुमन, जिला आसूचना इकाई के प्रशांत कुमार और विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि इस मामले में बसंतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930