Matric Result 2026 Breaking: आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026, दोपहर 1:15 बजे होगा ऐलान

Share

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे परिणाम घोषित, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म; दो वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संजीव कुमार । पटना :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 29 मार्च 2026 को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने जा रही है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 बजे आधिकारिक रूप से परीक्षाफल की घोषणा करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी उपस्थित रहेंगे।

मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। परीक्षा के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्सुक थे। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय पर रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

परीक्षाफल देखने के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://result.biharboardonline.org और https://matricbiharboard.com पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी से बचा जा सके।

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने समय से पहले कॉपी जांच और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी पास प्रतिशत बेहतर रहेगा।

- Sponsored -

रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। इसके अलावा, जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।

छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्साह और चिंता दोनों का माहौल है। अब सबकी नजरें आज दोपहर 1:15 बजे पर टिकी हैं, जब मेहनत का असली परिणाम सामने आएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031