Siwan: महाराजगंज में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान श्रीराम का छठी उत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share

पसनौली स्थित राम-जानकी नई मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गाए सोहर गीत, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज (सीवान):
अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र के पसनौली स्थित राम-जानकी नई मठ परिसर में रविवार की संध्या भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का छठी उत्सव सह भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं द्वारा पारंपरिक सोहर गीत गाए गए, जिसने पूरे वातावरण को भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाओं की मधुर आवाज और लोकगीतों की गूंज से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या नगरी का दृश्य साकार हो उठा हो। श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की छठी का आनंद लेते नजर आए।

भंडारे का आयोजन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने पूरे मनोयोग से व्यवस्था संभाली, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। प्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठी उत्सव को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है, ताकि नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की भी झलक देखने को मिली।

- Sponsored -

मौके पर श्रीनिवास सिंह, बासुदेव कुमार, नीरज बरनवाल, संजय बाबा, हरेराम शर्मा, अम्बर बरनवाल, राहुल कुमार, राहुल शाही, टिंकू शाही, मंटू गुप्ता, किशन बरनवाल, विकास श्रीवास्तव, गुड्डू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31