Siwan Police: सराय थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक हत्याकांड का खुलासा: तीन और आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

Share

SIT की कार्रवाई में लूट व हत्या कांड का सफल उद्भेदन, सभी आरोपियों की पहचान उजागर

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान, कृष्ण मुरारी पांडेय :
सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक अशोक पटेल हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस मामले में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों की पहचान कर ली है।

मृतक अशोक पटेल, पिता स्वर्गीय सुदर्शन सिंह, नवका टोला के निवासी थे। 20 मार्च 2026 को बैंक से अपने सीएसपी केंद्र कल्याणपुर जाने के दौरान अपराधियों ने लूटपाट कर उन्हें गोली मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले लाइनर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद आगे की जांच में तीन अन्य आरोपी—
दीपक यादव (पिता- तुलसी यादव, ग्राम- विशुनपुरवा, थाना- मुफ्फसिल),
शैलेश कुमार शर्मा (पिता- संजय शर्मा, ग्राम- पैगम्बरपुर, थाना- हुसैनगंज),
और सूरज कुमार (पिता- संजय साह, ग्राम- सलोनेपुर, थाना- हुसैनगंज)
को गिरफ्तार किया गया।

दीपक यादव को सिवान रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि उसकी निशानदेही पर शैलेश कुमार शर्मा और सूरज कुमार को उनके-उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शैलेश शर्मा के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद किया है।

- Sponsored -

वहीं दीपक यादव के घर से 1,03,000 रुपये और सूरज कुमार के घर से 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। साथ ही शैलेश कुमार शर्मा द्वारा घटना के बाद दो खातों में जमा किए गए 3 लाख रुपये को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। शैलेश कुमार शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें पूर्व के लूट और गंभीर अपराध के मामले शामिल हैं।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के सदस्य:
पु.नि. मोहन प्रसाद सिंह,
पु.अ.नि. विकास कुमार बिट्टू,
पु.अ.नि. विनोद कुमार सिंह,
पु.अ.नि. स्नेहा कुमारी,
परि.पु.अ.नि. प्रशांत कुमार,
परि.पु.अ.नि. अनिल कुमार,
सिपाही विकास कुमार,
सिपाही अभिषेक कुमार।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031