Gopalganj: गोपलगंज में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, 18,726 सिलेंडर स्टॉक में; आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख्त

Share

मध्य पूर्व संकट के बीच जिला प्रशासन सतर्क, नियंत्रण कक्ष स्थापित; शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए हेल्पलाइन जारी

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l गोपालगंज :
गोपलगंज जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जिले में कुल 18,726 गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।

जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि, इंडियन ऑयल के तहत जिले में 26 विक्रेता कार्यरत हैं, जिनके पास 8,425 सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं, भारत पेट्रोलियम के 8 थोक विक्रेताओं के पास 4,681 सिलेंडर और एचपी गैस के 12 विक्रेताओं के पास 5,620 सिलेंडर स्टॉक में हैं। इस प्रकार तीनों कंपनियों के संयुक्त प्रयास से जिले में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जिला पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे युद्ध और वैश्विक स्तर पर उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति न उत्पन्न हो।

साथ ही आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06156-227007, 227507, 227508, 227509 और 227510 जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- Sponsored -

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष रूप से गोपालगंज और हथुआ, इस व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी एजेंसियों द्वारा डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930